🚨 JSSC JE पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन!
झारखंड में एक तरफ पेपर लीक और परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है, तो दूसरी तरफ 2022 के चर्चित JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक मामले में SIT को बड़ी सफलता मिली है।
SIT ने परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी Bynsis Technology Pvt. Ltd. के डायरेक्टर अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में आरोप सामने आया कि परीक्षा से पहले पटना में अभ्यर्थियों को कथित तौर पर प्रश्न और उत्तर याद करवाए गए थे। इस मामले में पहले ही 5 आरोपी जेल जा चुके हैं। अब जांच का दायरा परीक्षा से जुड़ी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच गया है।
📌 2022 का पेपर लीक केस, 2026 में फिर सुर्खियों में!
क्या इस कार्रवाई से पेपर लीक के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा?
#JSSC #JSSCJE #PaperLeak #Jharkhand #SIT ExamScam PaperLeakCase BreakingNews EducationNews StudentProtest JharkhandNews