Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

चूरू। एनएच-52 बाईपास पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में दोनों नेताओं को 51 किलो की माला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली राजगढ़ जाते समय अल्प प्रवास के दौरान चूरू बाईपास पर रुके थे। इस अवसर पर डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में अंजनी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, पूर्व लोहिया महाविद्यालय महासचिव पुलकित चौधरी, छात्र नेता अनिल बुडानिया, राकेश कस्वां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव मुस्ताक खान ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। #tharkiawaazajay #govindsinghdotasara #Congress #tikaramjully #churu Kunj Bihari Birmiwala Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully @mustak khan Manoj Meghwal

Churu, Churu | Aug 16, 2026