कुएं से पानी भरने गई महिला का पैर फिसला, डूबने से मौत
अमरकंटक। थाना अमरकंटक अंतर्गत ग्राम भेजरी में बुधवार दोपहर कुएं से पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से 45 वर्षीय महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान मीराबाई मरावी पति अर्जुन सिंह मरावी, उम्र 45 वर्ष, के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीराबाई मरावी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुएं से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे कुएं में जा गिरीं। पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और थाना अमरकंटक पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक प्रवीण कुजूर द्वारा की जा रही है, जबकि आरक्षक शैलेंद्र सिंह सहयोग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
#भेजरी #अमरकंटक #अनूपपुर #कुआंहादसा #BSP24News