मदनपुर के पलकिया में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत चेई पंचायत के ग्राम पलकिया में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुपरवाइजर (LS ICDS) शमा यासमीन, सेविका रेखा कुमारी, वार मंडल उपाध्यक्ष रंजय कुमार*, पंचायत अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, चेई नवादा पंचायत सरपंच सह पलकिया के बूथ अध्यक्ष परमानंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, लाभार्थी महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।