
गोपालगंज के रितेश कुमार प्रभात का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन, बिहार टीम में चयन
गोपालगंज के युवा बॉक्सर रितेश कुमार प्रभात ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। बिहार राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने के बाद उनका चयन बिहार राज्य की बॉक्सिंग टीम के लिए किया गया है।
इसी उपलब्धि पर गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में रितेश कुमार प्रभात को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री राजेश्वरी पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
रितेश अब 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला पदाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोपालगंज और बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रितेश की इस उपलब्धि से उनके गांव और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
#Gopalganj #RiteshKumarPrabhat #Boxing #BiharBoxing #SportsNews #GopalganjNews #BiharNews #AwaazTimes