
मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से पूर्व मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन का फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास किया गया।जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली। डीएम श्री सौरभ सुमन यादव और एसपी श्री स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण श्री मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत)श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री दिलीप कुमार,वरीय उप समाहर्ता श्री मती प्रेमलता, श्री अमरेश कुमार, सुश्री निधि कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पांडे सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य एमएस कॉलेज मोतीहारी ने किया।
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्वाह्न 9:00 बजे गांधी मैदान मोतिहारी में श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कुल 08 प्लाटून परेड में भाग लेंगे जिसमें एसएसबी, बीएमपी , होमगार्ड , सैप,डीएपी, एनसीसी सीनियर तथा स्काउट एंड गाइड के बच्चे भी परेड में भाग लेंगे।
आज का फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।