बागपत में सनसनी: हाईवे किनारे मिला जला हुआ महिला का शव
बागपत में NH-709B दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के किनारे एक महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काठा गांव के पास मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
प्रारंभिक आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया और जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और महिला की पहचान के साथ घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
स्थान: काठा गांव, बागपत कोतवाली क्षेत्र
पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर
मामले की जांच जारी
Baghpat Police
#Baghpat #BaghpatNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #Katha #DelhiYamunotriHighway #BaghpatPolice
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026