Public App Logo
सुरतपुरा विद्यालय में पुस्तकालय निर्माण के लिए युवा भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा सुरतपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरतपुरा में पुस्तकालय निर्माण के लिए गांव के युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल ओर परिवार ने सराहनीय पहल करते हुए 11 लाख रुपये (11,00,000 रुपये) देने की घोषणा की है। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को बेनीवाल परिवार के भामाशाह श्री सुरेंद्र कुमार बेनीवाल पुत्र स्वर्गीय श्री जयवीर सिंह बेनीवाल, श्री दीवान सिंह बेनीवाल एवं श्री सतवीर सिंह बेनीवाल विद्यालय में उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी दादी एवं माताजी स्वर्गीय श्रीमती जमना देवी पत्नी श्री माई सुख बेनीवाल की मधुर स्मृति में विद्यालय में पुस्तकालय निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल की इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा मिलने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक योगदान होगा। विद्यालय परिवार ने बेनीवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय श्रीमती जमना देवी की स्मृति में किए जा रहे इस कार्य को सफलता मिले तथा बेनीवाल परिवार की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। आपको बता दे कि सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा पिछले लगभग 15 वर्षों से ज्यादा समय से हैदराबाद में अपनी ट्रांसपोर्ट चला रहे है। पिछले लगभग 5 वर्षों से ज्यादा समय के दौरान युवा भामाशाह सुरेन्द्र बेनीवाल ने ना सिर्फ सूरतपुरा के स्कूल बल्कि मंदिर , सागड़ा गोशाला , भिरानी की संस्थाओं समेत कई संस्थाओं में अपना दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया है । - Bhadra News