⬇️भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद⬇️
पिथौरागढ़: मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।