आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्राप्त परिवाद में अंचल अधिकारी रुन्नीसैदपुर द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर अंचल अधिकारी रुन्नीसैदपुर का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 04 पर आदेश पारित किया गया ।