Public App Logo
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध मुरूम-मिट्टी का उत्खनन करने पर एम.के.सी.निर्माण एजेंसी पर प्रकरण दर्ज जांच में मलहरा में 3940 घनमीटर मुरूम-मिट्टी का अवैध उत्खनन पाया गया उत्खनित खनिज की रॉयल्टी 1.97 लाख और कीमत करीब 20 लाख रुपये --- कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशानुसार जिले में मुरूम-मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 17 अगस्त को ग्राम मलहरा जोन, तहसील महाराजपुर में मिट्टी-मुरम के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायत पर खनिज एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान मौके पर पैमाइश की गई। पैमाइश में 3940 घनमीटर मुरूम-मिट्टी का उत्खनन कर बिना वैध अनुमति के परिवहन किया जाना पाया गया। जांच में उक्त मुरूम-मिट्टी का उत्खनन सड़क निर्माण एजेंसी एम.के.सी. द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में मेसर्स एम.के.सी. द्वारा मुरूम-मिट्टी का उत्खनन कर बिना परिवहन अनुज्ञा प्राप्त किए परिवहन किए जाने के कारण खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जांच में उत्खनित खनिज की रॉयल्टी राशि 1 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि उत्खनित मुरूम-मिट्टी की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur - Chhatarpur News