Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

कृष्णगंज पुलिस ने चैन स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद अजमेर। कृष्णगंज थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 को 62 वर्षीय महिला परविदिया रेखा शर्मा, निवासी 21 जनता कॉलोनी, वैशाली नगर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह करीब 3:45 बजे पैदल रिलायंस मॉल जा रही थी। करीब 4 बजे वैशाली नगर रोड पर पहुंचने के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उसके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा मलिक उर्फ किच्चू बताया और अपने साथी का नाम कुशल उर्फ कालू बताया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कुशल उर्फ कालू उर्फ बकरी, पुत्र अनिल कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी गली नंबर-2, लक्ष्मी मोहल्ला, छोटी नागफणी, बोराज रोड, थाना गंज, अजमेर के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी कृष्णा मलिक उर्फ किच्चू के साथ मिलकर चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। मामले में कृष्णा मलिक उर्फ किच्चू को पूर्व में ही 3 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आदतन नशेड़ी और बदमाश किस्म का व्यक्ति है। उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 12, 2026

MORE NEWS

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त

अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Ajmer Police Rajasthan

आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश, 10 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना गेगल की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक दवाइयों की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10 क्विंटल 9.800 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख 47 हजार रुपए है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरकर कायड़ चौराहे से पुष्कर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी अजमेर और थाना गेगल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन आरजे 01 जीबी 3394 को रुकवाया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को कायड़ विश्राम स्थल की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान अमर सिंह मोगिया (29) निवासी मोड़ी, तहसील जावद, जिला नीमच, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे लगे तिरपाल के नीचे नींबू और संतरे के छिलकों से भरे कट्टे दिखाई दिए। ऊपर के कट्टों को हटाकर नीचे जांच की गई तो पैकिंग में डोडा-पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 177/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house 

Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 
Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈

📞 Contact: 7611080906 
✨ Limited-Time Festive Offer!

📍 Ajmer Business Promotion 🚀 @av.production_house Professional Reel Promotion starting at just ₹2,999/- 🎥🔥 Reach thousands of potential customers & grow your brand with us! 📈 📞 Contact: 7611080906 ✨ Limited-Time Festive Offer!

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026

अजमेर: श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शहर

अजमेर: श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शहर

Ajmer, Ajmer | Aug 16, 2026