Public App Logo
जयपाल ओड़ करेंगे 12 सितम्बर को चित्तौड़ से दिल्ली तक पदयात्रा यात्रा जयपाल की 10वीं पैदल तिरंगा यात्रा कालिका मंदिर दुर्ग से होगी प्रारंभ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जनसंख्या नियंत्रण, सभी को पर्याप्त हवा, पानी मिलने सहित देश का जंगल, जंगल में रहने वाले जीव-जन्तु, जंगली जानवरों की सुरक्षा आदि विभिन्न मांगों को पीएम कार्यालय तक पहुँचाने और कानून बनाने की अपनी मांग को लेकर कई वर्षों से पैदल तिरंगा यात्रा करने वाले रिठोला निवासी जयपाल ओड़ आगामी 12 सितम्बर शनिवार को अपनी 10वीं दिल्ली तक की पैदल तिरंगा यात्रा चित्तौड़गढ़ दुर्ग से प्रारंभ करेंगे। दिल्ली तक की इस 10वीं पैदल तिरंगा यात्रा के समापन पर जयपाल 6000 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूर्ण करेंगे। शनिवार को दुर्ग के कालिका माता मंदिर से जयपाल अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे और लगभग 20 दिनों तक निरन्तर पैदल चलते हुए दिल्ली पहुँचेंगे और अपनी मांगों का ज्ञापन पीएम कार्यालय में पेश करेंगे। - Chittaurgarh News