
सवाई माधोपुर से खबर
साइबर थाना सवाई माधोपुर की प्रभावी कार्यवाही
साईबर ठग द्वारा फर्जी यूपीआई बनाकर ठगी गई 45010/- रुपये की राशि वापिस परिवादी के खाते में करवाई रिफण्ड।
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्टा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सवाई माधोपुर तथा श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे साइबर थाना टीम ने माह अप्रेल मे अज्ञात ठगों द्वारा परिवादी वेणीप्रकाश मीना के खाते से ऑन लाईन ठगी कर हडपी गई कुल 45010/- रुपये की सम्पूर्ण राशि को वापस परिवादी के खाते मे रिफण्ड करवाने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण - परिवादी वेणीप्रकाश मीना निवासी मुई जिला-सवाई माधोपुर ने माह अप्रेल मे ऑनलाईन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई कि मेने मेरे परिचित के फोन पे नम्बर पर 45010/- रुपये ट्रांसफर किये थे। लेकिन उक्त राशि फोन पे से अटेच खाते में न जाकर अज्ञात साईबर ठग के खाते में चली गई। उक्त शिकायत पर साइबर क्राईम थाना सवाई माधोपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ विभिन्न बैंको के नोडल ऑफिसर्स से सम्पर्क कर संदिग्ध खातो मे गई राशि को होल्ड करवाकर 45010/- रुपये की सम्पूर्ण राशि न्यायालय आदेश की पालना में परिवादी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में वापस रिफण्ड करवाई है।