सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड अंतर्गत भूआलपुर पंचायत के पंचायत सुविधा केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुखिया कुसुम देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रणधीर यादव समेत पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।