#मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर सिटीजन कार्ड का फर्जी विज्ञापन देखकर एक बुजुर्ग साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए। जालसाजों ने उन्हें विशेष सुविधाएं दिलाने और नया सीनियर सिटीजन कार्ड जारी करने का झांसा दिया।
शातिर ठगों ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पीड़ित से उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड नंबर और गोपनीय पिन हासिल कर लिए। इसके कुछ ही देर बाद बुजुर्ग के खाते से करीब 3 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जूनी इंदौर पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब ट्रांजैक्शन ट्रेल और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर जालसाजों की तलाश कर रही है।
#breakingnewswala #IndoreNews #इंदौरNews #CyberCrime #OnlineFraud #MPNews #CrimeNews #SeniorCitizenScam #BNWTV