Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

न्यूज़ देशआदेश बालाजी स्टोरेज बैटरी कंपनी द्वारा धूमधाम के साथ 80 वें स्वतंत्रता दिवस, पर 2,500 वृक्षों का किया रोपण:एमडी देशआदेश सिरमौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालाजी स्टोरेज बैटरीज लिमिटेड (BSBL) ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में करीब 2,500 पौधों का पौधारोपण किया। कार्यक्रम कंपनी के एमडी रामलाल कच्छावा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पांवटा साहिब के जेई नवीन सिंह राजपूत ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कंपनी के प्रयास की सराहना करते हुए पौधों की नियमित देखभाल पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बहराल के प्रधान राकेश कुमार, ग्रामवासी तथा लघु उद्योग भारती पांवटा साहिब की टीम अध्यक्ष विशांत गर्ग के नेतृत्व में उपस्थित रही। टीम के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। BSBL के निदेशक पूनम चंद कच्छावा एवं कमल कच्छावा ने सभी अतिथियों, लघु उद्योग भारती की टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। पूनम चंद कच्छावा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कंपनी भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखेगी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह पौधारोपण अभियान स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-सुरक्षित भविष्य की दिशा में BSBL के संकल्प को दर्शाता है।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 15, 2026

MORE NEWS