Public App Logo
बांदा जिले के बदौसा थाना परिसर में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। प्रेम विवाह के बाद अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती की कथित तौर पर उसके पिता ने थाने में ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था और पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझौते के लिए थाने बुलाया गया था। बातचीत के दौरान युवती ने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर पति के साथ रहने की इच्छा जताई। इसी बात से नाराज होकर पिता ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। #Banda #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #LoveMarriage #Bundeli24Express #LatestNews #UPPolice #ViralNews #JusticeForDaughter H Rajan Paigakhera - Tikamgarh News