Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

ई-अटेंडेंस बनी शिक्षकों के लिए जी का जंजाल, नेटवर्क के लिए स्कूल की छत पर चढ़े शिक्षक छतरपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते एक शिक्षक को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए स्कूल की छत पर चढऩा पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो छतरपुर जिले के जनशिक्षा केंद्र टटम का बताया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक मोबाइल नेटवर्क तलाशने के लिए स्कूल की छत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, ताकि ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज की जा सके। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण कई बार समय पर ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाती। इससे वेतन कटने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन व्यवस्थाओं को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या डिजिटल व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में शिक्षकों ने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर व्यावहारिक समाधान की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि जब स्कूलों में पर्याप्त मोबाइल नेटवर्क ही उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे क्षेत्रों में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों की समस्या का समाधान कैसे होगा? #ईअटेंडेंस #शिक्षक #शिक्षकसमस्या #नेटवर्कसमस्या #ईहाजिरी #छतरपुर #छतरपुरन्यूज #मध्यप्रदेश #एमपी_न्यूज #ग्रामीणक्षेत्र #स्कूलन्यूज #शिक्षाविभाग #शिक्षकन्यूज #डिजिटलइंडिया #वायरलवीडियो #टटम #बुंदेलखंड #MadhyaPradesh #Chhatarpur #MPNews #TeacherNews #EAttendance #ViralVideo #EducationNews #MPCGExpress

Buxwaha, Chhatarpur | Aug 15, 2026