Public App Logo
कर्मचारी पेंशनरों की बल्ले बल्ले बड़सर में सीएम सुक्खू की प्रमुख घोषणाएं कर्मचारियों को बड़ी राहत: प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को वेतन एरियर के अतिरिक्त 20 हजार रुपये इसी माह मिलेंगे। Class-III पेंशनर्स को राहत: वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त Class-III एवं पारिवारिक पेंशनर्स को एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह होगा। Class-I और II पेंशनर्स: पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा। एरियर भुगतान पर 281 करोड़ खर्च: वेतन और पेंशन एरियर के भुगतान पर सरकार करीब 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अब तक 2170 करोड़ का भुगतान: सरकार के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब तक 2170 करोड़ रुपये से अधिक वेतन-पेंशन एरियर दिया जा चुका है। जल शक्ति विभाग में 4000 पद: विभाग की विभिन्न श्रेणियों में 4000 पद भरे जाएंगे। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति पर रोक: 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा। सरकार कर्मचारी-पेंशनर्स हितैषी: सीएम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पिछली सरकार पर 10 हजार करोड़ की देनदारी छोड़ने का आरोप: सीएम ने कहा कि पिछली सरकार वेतन और पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा: सीएम ने प्रदेश के विकास में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। - Himachal Pradesh News