Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र ▪️सिविल अस्पताल खरसिया में समाजसेवियों और युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान खरसिया। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस* के अवसर पर भारत विकास परिषद, शिवाजी शाखा खरसिया द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सिविल अस्पताल खरसिया में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान समाजसेवियों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जांच उपरांत कुल 43 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की। पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। ▪️पदाधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर परिषद के संरक्षक ऋषि अग्रवाल, संरक्षक ओमप्रकाश गोयल, अध्यक्ष राजेश सांवडिया, सचिव राकेश अग्रवाल गायत्री, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, संगठन सचिव संजय गुप्ता, सेवा प्रमुख नारायण पाण्डेय, पवन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पत्रकार विष्णुचंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं रक्तदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Kharsia, Raigarh | Jul 11, 2026