बौलिया हाई स्कूल में शान से फहराया गया तिरंगा
बौलिया हाई स्कूल, बौलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में तिरंगा फहराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम् 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #बौलिया #बौलिया_हाई_स्कूल #सुमेर_कुमार_सिंह #तिरंगा #देशभक्ति #हर_घर_तिरंगा #झांकी #छात्र_छात्राएं #रोहतास #नौहट्टा #अपना_रोहतास #जय_हिंद #वंदे_मातरम्