Public App Logo
ए.वी.टी. स्टाफ हथीन की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी राइफल के साथ एक आरोपी दबोचा । Aonenews अरविन्द बक्शी पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत AVT स्टाफ हथीन को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने अवैध देशी राइफल सहित आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ए.वी.टी. स्टाफ हथीन प्रभारी P SI तेजपाल सिंह के अनुसार दिनांक 14.08.2026 को टीम के सहायक उप निरीक्षक मुनफैद गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कृष्ण निवासी मानपुर जिला पलवल, अवैध हथियार सहित किसी का इंतजार करते हुए कोडल मोड़ पर खड़ा है और यदि तुरंत रेड की जाए तो वह अवैध हथियार सहित काबू आ सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान यानी कोडल मोड़ पर पहुँची। पुलिस की गाड़ी की लाइट में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कृष्ण निवासी मानपुर, थाना मुंडकटी, जिला पलवल बतलाया। नियमानुसार तलासी के दौरान काबू गए व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक कट्टा में एक देशी राइफल बरामद हुई। आरोपी इस हथियार का कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंध में थाना हथीन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - Faridabad News