Public App Logo
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गाजियाबाद में तैनात यूपी पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने अपने शानदार खेल की बदौलत कनाडा की खिलाड़ी को मात देकर देश का मान बढ़ाया है। ​ त्रिपुरा की रहने वाली अस्मिता ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया है। गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में मिली नौकरी ने उन्हें वह अहम सहारा दिया, जिसकी बदौलत वह आज इस स्वर्णिम मुकाम तक पहुँच सकी हैं। ​अस्मिता के लिए यहाँ तक पहुँचने का सफर बेहद भावुक और संघर्षपूर्ण रहा। दिसंबर 2025 में उनके पिता का निधन हो गया था, जिससे एक पल के लिए उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन पिता के मजबूत साथ को याद करते हुए, उन्होंने मात्र दो महीने बाद नेशनल ट्रायल्स में पहला स्थान प्राप्त किया। अस्मिता ने अपना यह गोल्ड मेडल अपने दिवंगत पिता, अपने कोच और पूरे देश को समर्पित किया है। - Jagadhri News