15 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं 4 बालिकाएं कई घंटे बाद गुजरात के सूरत में मिल गई हैं, पुलिस टीम उन्हें अपने साथ लेकर आने को रवाना हो गई है। हालांकि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वे सूरत कैसे पहुंचीं।
जौरा के वार्ड 11 में अलख मंदिर के पास रहने वाली कुशवाह जाति की चार बलिकाएं 15 अगस्त को सुबह 7 बजे घर से निकली थीं। इनमें से 2 बालिकाएं कक्षा 9 तथा दो कक्षा 11वीं की छात्राएं हैं। जब बालिकाएं शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बालिकाएं आखिरी बार जौरा के बस स्टैंड पर नजर आईं, जिससे अनुमान हुआ कि वे मुरैना की ओर गई हैं। पुलिस टीम लगातार इस मामले की पड़ताल में जुटी रही, अंततः बालिकाओं के सूरत में होने की खबर मिली।