
कलेक्टर श्री यादव ने ऑन द स्पॉट कराया निराकरण
==
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में जन-संवाद शिविर संपन्न
===
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंर्तगत जनसंवाद कार्यक्रम आज जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में आयोजित हुआ। शिविर में आए विभिन्न आवेदको एवं ग्रामीण जनों की समस्याओं को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गंभीरता से सुना। इस दौरान तेंदूखेड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला ने राशन नहीं मिलने की समस्या बताई तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर ई-केवाईसी कराई गई और उनकी प्रक्रिया पूरे होने के बाद उन्हें राशन की सुविधा मिल गई। इसी प्रकार एक अन्य ग्रामीण जन चार गाय गौशाला में होने की जानकारी दी। तत्काल कलेक्टर ने गौशाला के संचालकों से कहा कि इन्हें उनके गौ माता दे दी जाए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री ने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम हर्रई सिंगोरगढ़ कि प्राथमिक शाला में कुछ छात्रों को पुस्तक नहीं मिली थी कलेक्टर ने तत्काल ही दूरभाष पर जिला परियोजना समन्वयक श्री द्विवेदी को दूरभाष पर कॉल कर आज ही इन छात्रों को पुस्तक दिलाने के निर्देश दिए। जिसके परिणाम स्वरुप कुछ समय पश्चात इस विद्यालय के छात्राओं को जो पुस्तक नहीं मिली थी उन्हें उपलब्ध करा दी गई साथ ही कलेक्टर ने जिला परियोजना समन्वय को निर्देशित किया है कि इस कार्य में लापरवाही ने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराया जाए।
कलेक्टर श्री यादव ने जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम हर्रई सिंगोरगढ़ के तहत् आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उनके केंद्र में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है किंतु उन्हें 48000 का बिल मिल गया है कलेक्टर ने तत्काल विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता को मोबाइल पर चर्चा कर कहा कि इसका निराकरण करे और आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन भी तत्काल सुनिश्चित कराया जाए।