Public App Logo
अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में 91 वर्षीय वृद्धा का शव उनके घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया,मृतका यूपी के आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां बताई जा रही हैं, जो गांव में अकेली रहती थीं......! जानकारी के मुताबिक,आज दोपहर एक महिला घर के भीतर पहुंची तो वृद्धा को मृत अवस्था में देखकर चीख पड़ी, स्थानीय लोगों के अनुसार,उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है.......! हालांकि,मौ"त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी,सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर से जेवर गायब क्यों हैं.?क्या बदमाश चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए और विरोध करने पर वृद्धा की जान ले ली...? अगर एक पुलिस अधिकारी के परिवार की 91 वर्षीय मां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं,तो आम बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है......! असली सच जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा, सवाल सिर्फ एक ह"त्या का नहीं,बुजुर्गों की सुरक्षा का भी है......! #AmbedkarNagar #Crime #UttarPradesh - Sakaldiha News