गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने की नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जदयू के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान बिहार के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में जदयू सांसद बिहार की जनता की आकांक्षाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#AwaazTimes #Gopalganj #AlokKumarSuman #NitishKumar #JDU #BiharNews #GopalganjNews #JanataDalUnited Dr. Alok Kumar Suman