आखिर कब तैयार होगा सीतामढ़ी शहर का ओवरब्रिज?
सीतामढ़ी शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू हुआ ओवरब्रिज निर्माण का काम करीब 15 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। वर्षों से निर्माणाधीन इस परियोजना को लेकर लोगों को लगातार नई तारीखें मिलती रही हैं, लेकिन अब तक ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने से शहरवासियों में नाराजगी है।
इसी बीच सीतामढ़ी के डीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एक बार फिर काम पूरा होने की समय सीमा को लेकर उम्मीद जताई गई है। सवाल यही है कि आखिर तारीख पर तारीख का सिलसिला कब खत्म होगा और सीतामढ़ी के लोगों को इस बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की सुविधा कब मिलेगी?