ISI समर्थित शहजाद भट्टी का नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा गिरफ्तार: गृहमंत्री शाह
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने आइएसआइ समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क के आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी समूह 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया और नेटवर्क के 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
नेटवर्क से सदस्यों के खिलाफ विभिन्न राज्यों ने 80 से अधिक एफआइआर दर्ज की गई है। यह टारगेटेड किलिंग के कई मामलों में इस नेटवर्क की संलिप्तता पाई गई है।
दरअसल शहजाद भट्टी का आतंकी नेटवर्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई स्थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। इस नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राज्यों से नेटवर्क के बारे में रियल टाइम खुफिया जानकारी साक्षा की गई।
इन रियल टाइम जानकारी के आधार पर 12 अगस्त को कई राज्यों में व्यापक अभियान चलाया गया। अमित शाह ने कहा कि इसमें 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया।