
बाँदा रोटी बैंक की सेवा: जरूरतमंदों तक पहुंचाए 42 पैकेट भोजन
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 30 सितंबर 2026 को निर्धारित दिन और समय पर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
बाँदा रोटी बैंक की जिम्मेदार महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता ने छोटी बाजार स्थित अपने घर से 16 पैकेट भोजन बनाकर दिए। वहीं शाखा प्रमुख मोहम्मद दानिश एवं सदस्य नसीम खान के माध्यम से हरदौल तलैया से 24 पैकेट भोजन प्राप्त हुए। इसके अलावा निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन दिए गए।
इस प्रकार कुल 42 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन को सौंपे गए, जिन्हें टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया।
बाँदा रोटी बैंक सेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करता है।
सहयोग की अपील:
यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
#BandaRotiBank #BandaNews #गरीबोंकीमदद #समाजसेवा #रोटीबैंक
Banda, Banda | Oct 1, 2026