Public App Logo
#बिसाऊ के मदरसा जामिया इनामुल उलूम में हर्षोल्लास से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बिसाऊ। (अशोक सोनी) शहर के रेलवे स्टेशन स्थित मदरसा जामिया इनामुल उलूम में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मौलाना आजाद सी. सै. स्कूल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद युसूफ, हाजी लियाकत तंवर, मोहम्मद असलम चौहान एवं मोहम्मद जाकिर सैय्यद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मदरसे के अध्यापक कारी मोहम्मद इकबाल द्वारा तिलावत-ए-कुरआन से की गई। इसके बाद अध्यापक कारी मोहम्मद हम्माद ने नात प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मोहम्मद साद ने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा’, मोहम्मद अनस ने ‘तिरंगा जिंदाबाद’, मोहम्मद इरफान ने ‘मेरे प्यारे वतन तू सलामत रहे’ तथा मोहम्मद सालिम एवं अब्दुल रहमान ने ‘यह हिंदुस्तान हमारा है’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। सामान्य ज्ञान एवं देशभक्ति भाषणों ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम के दौरान ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया गया। रेहान तंवर, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद साद, मोहम्मद रेहान खान एवं मोहम्मद रेहान ने सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रस्तुत किए। वहीं अब्दुल माजिद, जुलकरनेन, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अनस एवं अब्दुल वजीद ने देशभक्ति विषय पर ओजस्वी भाषण देकर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया। शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक एकता का दिया संदेश मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना खुर्शीद अहमद ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक एकता को अपनाकर ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। गणमान्य लोग एवं अभिभावक रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मुफ्ती मोहम्मद रफी अनवर एवं कारी करामत खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मोहम्मद सलीम तंवर, अब्दुल हकीम, अब्दुल बासित, मोहम्मद इकबाल, हाजी नवाज, अब्दुल समद, मोहम्मद जकरिया, मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना मोहम्मद अख्तर, कारी मोहम्मद शोएब, कारी जाकिर हुसैन, मौलाना इस्माईल, मौलवी सुफियान, मौलवी वजहुल कमर, मुफ्ती मोहम्मद यूनुस, मुफ्ती मोहम्मद जुनैद, मुफ्ती जियाउर रहमान, कारी मोहम्मद इमरान, मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद शाहरुख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रिंसिपल मौलाना खुर्शीद अहमद ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। #bissau #jhunjhununews #shekhawatiexpress #UpdateNews - Jhunjhunun News