Public App Logo
#21दिन_में_500_किलोमीटर_की_पदयात्रा_कर_हरिद्वार_से_लाए_गंगाजल #बिसाऊ_में_हुआ_भव्य_स्वागत बिसाऊ। आस्था और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बिसाऊ कस्बे के सात कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर सोमवार को बिसाऊ पहुंचे। करीब 21 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर लौटे कांवड़ियों का कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में शामिल ओमप्रकाश जलधारी, सत्यनारायण बासोतिया, श्रवण मिश्रा, निखिल भार्गव, विकास मिश्रा, अणतु भट्ट एवं प्रवीण सैन हरिद्वार से गंगाजल लेकर बिसाऊ पहुंचे। सभी कांवड़ियों ने कस्बे के प्राचीन बुढ़िया महादेव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। कांवड़िये सत्यनारायण बासोतिया और ओमप्रकाश जलधारी ने बताया कि श्रावण मास में बुढ़िया महादेव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से कांवड़ लाने का संकल्प लिया गया था। इसी उद्देश्य से सभी साथी हरिद्वार पहुंचे और वहां से पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि लगभग 500 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा के दौरान जब भी थकान महसूस होती थी, तो सभी साथी मिलकर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते थे। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से यात्रा सुगम रही। कांवड़ियों के बिसाऊ पहुंचने पर मुख्य बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं और कस्बेवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्री किशन स्वामी, राजेश जलधारी, दीनदयाल ख्वास, मंटूस जलधारी, घनश्याम स्वामी, विनीत दाधीच, राजकुमार बासोतिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर तथा मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे की धुन और भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़िये एवं श्रद्धालु नाचते-गाते मुख्य बाजार स्थित बुढ़िया महादेव मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। #bissau #jhunjhunu #sikarnews #rajasthan #newsfeed #Update #shekhawatirajasthan #shekhawatiexpress #highlightsシ゚ #viralreels #kawaryatra #आस्था #जलाभिषेक #भोलेनाथ #कांवड़िये #उत्तराखंड #upgrade #localbusiness Ashok Soni - Jhunjhunun News