सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना अब हर घर तक पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इस योजना की गति और तेज कर दी गयी है । इसी क्रम में आज सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस योजना के लाभ की जानकारी ली।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रिची पांडे ने की इस अवसर पर इस योजना में चल रही तकनीकी दिक्कतों के कारण लाभुकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों और बैंकर्स के साथ समस्याओं पर मंथन किया गया और इस योजना को लाभुकों तक किस तरह सुलभ तरीके से उन तक पहुंचाया जाए इसकी विस्तृत चर्चा की गई।