
जिलाधिकारी ने बाजपट्टी प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा आज बाजपट्टी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन से संबंधित सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काया कल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में इसके अतिरिक्त डिग्री कॉलेज, विभिन्न पेंशन योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, महादलित टोलों में शौचालय निर्माण, पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण इत्यादि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों में संधारित विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया। इस क्रम में कैश बुक, आगत-निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं राजस्व से जुड़े अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में संचालित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मौके पर बीडीओ एवं सीओ बाजपट्टी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar