Public App Logo
निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार *अभियोग दिनांक 12.07.2026, अधीन धारा 78, 351(2) बीएनएस एवं धारा 67(ए) आईटी एक्ट, महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला* उक्त अभियोग 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार पीड़िता के निजी वीडियो की अनधिकृत स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा विभिन्न वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उक्त वीडियो के अवैध प्रसारण का प्रयास किया गया। मामले की तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अंकुश चौहान पुत्र श्री धर्मदास, निवासी जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, आयु 21 वर्ष, को दिनांक 15.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 17.08.2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति शिमला पुलिस की नीति संवेदनशीलता, गोपनीयता एवं त्वरित कार्रवाई पर आधारित है। विशेषकर साइबर माध्यम से महिलाओं की गरिमा एवं निजता को प्रभावित करने वाले अपराधों में पीड़िता की पहचान एवं गरिमा की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी जांच की जा रही है। - Shimla Urban News