Public App Logo
झालावाड़ में बेकाबू बस ने श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की दर्दनाक मौत और कई घायल। दैनिक वीरधरा राजस्थान। झालावाड़। जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार बस ने पटला पीर दरगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे पटला पीर दरगाह लिंक रोड पर हुई। श्रद्धालु दर्शन के बाद सड़क किनारे खड़ी अपनी पिकअप गाड़ी में सामान रख रहे थे, तभी बेकाबू बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पांच घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ के SRG अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह हामिद मोहम्मद (25) नाम के युवक की मौत हो गई। - Chittaurgarh News