
ब्रेकिंग - कोटद्वार में फेसबुक कमेंट पर बवाल, 'मोहम्मद दीपक' गिरफ्तार
उत्तराखंड कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल): सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक टिप्पणी को लेकर कोटद्वार में विवाद गहरा गया। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक कुमार कश्यप उर्फ 'मोहम्मद दीपक' को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फेसबुक पोस्ट पर हुई बहस के बाद वह व्यापारी की दुकान पर पहुंचे, जहां अभद्रता, धमकी और कथित हाथापाई की घटना हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से जुड़े एक वीडियो पर फेसबुक कमेंट के बाद शुरू हुआ। व्यापारी संजीव टांक की शिकायत के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दीपक उनकी दुकान पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने व्यापारियों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि दीपक कुमार इससे पहले भी एक वायरल वीडियो और सोशल मीडिया विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। फिलहाल इस नए मामले में पुलिस जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
#Kotdwar #Uttarakhand #BreakingNews #PauriGarhwal #FacebookControversy #Police #UttarakhandNews