Public App Logo
उमरावत के सरकारी स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस सूर्यकवि लख्मीचंद के सुपौत्र विष्णुदत्त शर्मा व लोक गायक बाली शर्मा ने भजनों और रागनियों से बांधा समां भिवानी, 16 अगस्त। जिले के गांव उमरावत स्थित राजकीय हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान वीरेंद्र उर्फ राजा ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्याध्यापिका सुदेश ने किया। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से लक्ष्मीदत्त शर्मा तथा सेवानिवृत्त हनुमान कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, सूर्यकवि लख्मीचंद के सुपौत्र विष्णुदत्त शर्मा तथा प्रसिद्ध लोक गायक बाली शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने मधुर भजनों एवं रागनियों की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, फूलमालाएं डालकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, अभिषेक संत, विनोद कुमार, सरपंच सुधीर शर्मा, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, पूर्व सरपंच धारेड़ू पवन शर्मा, मंजू, शकुंतला, जयंती, देवराज पीटीआई, पुनीत, रीतू सहित स्कूल स्टाफ, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। - Bhiwani News