ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर
छात्रावास अधीक्षक निलंबित, 6 छात्रों ने लगाए शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोप
छतरपुर के शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-2 में 6 छात्रों द्वारा छात्रावास अधीक्षक पर शारीरिक एवं मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए थे। छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक आशीष शुक्ला को निलंबित कर दिया है।
वहीं, पूरे मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#छतरपुर #BreakingNews #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh #StudentNews #MP