
मां शारदा विद्यापीठ की छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
अनोखा तीर, हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ शारदा विद्यापीठ स्कूल की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एयरक्राफ्ट मॉडल, आर्ट एवं क्राफ्ट तथा देशभक्ति से संबंधित रचनात्मक कार्य तैयार किए। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं कलाकृतियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और सृजनात्मक सोच की सुंदर झलक देखने को मिली। छात्राओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। उनके द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडल एवं कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं की सभी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Harda, Harda | Aug 15, 2026