Public App Logo
एसडीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक आज उपजिलाधिकारी उरई उत्तम कुमार तिवारी ने तहसील स्तर पर चल रही व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यों में मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को 15 अगस्त के कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक मनाने तथा सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कराने की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने पर जोर दिया गया। - Jalaun News