Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी में 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत कलेड़ा–मझेवटी के प्रधान अशवनी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, महिला मंडलों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं महिला मंडलों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों की भाषण प्रतियोगिता में सार्थक शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। नृत्य प्रतियोगिता में पल्लवी मेहता ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। एकल गायन प्रतियोगिता में नर्वदा कायथ, लता, सेवला देवी एवं हीरा देवी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधा। महिला मंडलों की समूहगान प्रतियोगिता में महिला मंडल ऐरली ने प्रथम तथा महिला मंडल कलेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल घाट ने प्रथम तथा महिला मंडल मझेवटी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत की ओर से विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए। ग्राम पंचायत के सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार गांव घाट को प्रदान किया गया, जबकि सबसे जागरूक महिला मंडल का खिताब महिला मंडल मझेवटी को दिया गया। अपने कार्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी/अधिकारी का सम्मान अनीता राजटू, CHO, AAM मझेवटी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व सैनिक जय चंद, गोविंद मेहता एवं सुशील कायथ को सम्मान प्रदान किया गया। पंचायत ने पूर्व सैनिकों के देश के प्रति योगदान एवं सेवाओं को नमन करते हुए युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपप्रधान रामेश्वर मेहता, पूर्व प्रधान लाजवंती, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उषा मेहता, चमन मिंडन, पंचायत सचिव कृष्णा सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी, महिला मंडल सदस्य, विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं संकल्पों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, नशामुक्ति, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों, सम्मानित व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों, महिला मंडलों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति, सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना देखने को मिली।

Ani, Kullu | Aug 15, 2026