*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सर्किल नगर के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रुम कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*
आज दिनाँक 30.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में सर्किल नगर के समस्त थानों के विवेचकों का अर्दली रुम निम्न बिन्दुओं पर किया गया ।
1.लंबित विवेचनाएं
2.E–साक्ष्य ऐप से अधिकाधिक SID जेनरेट कर FIR से लिंक करना।
3.E–summon का समयबद्ध तामीला।
4.E–challan की समुचित कार्यवाही।
5.IGRS/प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
6.प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही।
7.चोरी, नकबजनी, टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण व प्रभावी रोकथाम।
8.महिला/दलित उत्पीड़न संबंधी अपराधों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही ।
9.CS/FR का माननीय न्यायालय में दाखिला के संबंध में।
10.फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार,उनकी समस्या को सुनने के लिए पर्याप्त समय देना तथा तदनुरूप आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाकर समस्या का समुचित निस्तारण करना आदि।