Public App Logo
रांची में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में विधायक ने 9 अगस्त को सुबह 6 बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का ऐलान किया है। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर अनशन की अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा। नए विधानसभा परिसर में अनशन की परंपरा नहीं होने के कारण उन्हें पुराने विधानसभा परिसर में अनशन की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के साथ कल भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य नेताओं से छात्र आंदोलन का शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। विधायक ने TDPL द्वारा ली गई JPSC/JSSC नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने, दोषियों की गिरफ्तारी और CBI/ED से जांच कराने की मांग की। साथ ही 10 से 12 अगस्त तक विधानसभा सत्र में छात्रों की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही। #JPSC #JSSC #StudentProtest #Giridihviews - Giridih News