Public App Logo
हेमंत है तो हिम्मत है आज यही आवाज झारखंड के युवाओं की जुबां पर है। जो लोग कल तक सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे थे, वही आज अच्छे निर्णय के लिए सरकार को शाबाशी दे रहे हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। गलत नीति किसी की भी हो, उसका पुरजोर विरोध होना चाहिए और सही फैसला कोई भी ले, उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए। विचारधारा अपनी जगह है, लेकिन झारखंड के युवाओं का भविष्य सबसे ऊपर है। छात्रों ने यह साबित कर दिया कि संघर्ष रंग लाता है। आज का फैसला सिर्फ एक निर्णय नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज, एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। झारखंड के युवाओं की पहचान ही यही है गलत का विरोध और सही का सम्मान। - Giridih News