जोगिंद्रनगर के बालकरूपी निवासी शिवांश सूद का डीआरडीओ (गैजेटेड ऑफीसर) साइंटिस्ट बी के रूप में हुआ चयन
जोगिंद्रनगर/उमेश कुमार।
सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी के पूर्व छात्र शिवांश सूद (सपुत्र श्री दिनेश सूद एवं राधा) गांव बालकरूपी का चयन डीआरडीओ (गैजेटेड ऑफीसर) साइंटिस्ट बी के रूप में हुआ है l शिवांश सूद ने सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी में कक्षा दशम तक अध्ययन किया है l शिवांश सूद पढ़ने में बहुत ही होशियार एवं विद्यालय की हर एक गतिविधि में यह भाग लेते थे वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में इन्होंने क्षेत्र स्तर तक भाग लिया l इसके बाद उनकी प्लस टू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदर नगर से हुई इसके बाद विद्यार्थी ने JEE Mainटेस्ट क्वालीफाई एवं इन्होंने अपनी बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में NIT हमीरपुर से की l इन्होंने आईआईटी दिल्ली में M.tech के लिए प्रवेश लिया l और इसी दौरान इन्होंने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी को ज्वाइन किया l इन्होंने डीआरडीओ का टेस्ट क्लियर किया और अब यह एक गजेटेड ऑफिसर साइंटिस्ट बी के रूप में कार्यरत हैं l विद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण है उनकी इस उपलब्धि से इन्होंने विद्या भारती हिमाचल एवं उत्तर क्षेत्र का नाम रोशन किया है सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी परिवार, प्रबंध समिति, जिला समिति हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से शिवांश सूद एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं l