बहुत ही दुखद समाचार: कुपवी क्षेत्र के हरनाह गांव की 28 वर्षीय कुंजन शर्मा का निधन
=======
नाहन: जिला सिरमौर के नाहन से बहुत ही दुखद समाचार है। कुपवी क्षेत्र के हरनाह गांव की 28 वर्षीय कुंजन शर्मा का निधन का नाहन स्थित अपने घर में आकस्मिक निधन हो गया। कुंजन शर्मा बेहद होनहार और प्रतिभाशाली थीं।
कुंजन शर्मा ‘The Borderline Blueprint’ पुस्तक की लेखिका थीं। वह भारत सरकार के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान CSIR चंडीगढ़ में रिसर्च स्कॉलर के रूप में प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर कार्यरत थीं।
उन्होंने CSIR कसौली से सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology) में स्नातकोत्तर (Honours) की पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
कुंजन शर्मा की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता बालमा शर्मा पंचायती राज विभाग में कार्यरत हैं, जबकि पिता जगत राम शर्मा नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। कुंजन शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Ronhat, Sirmaur | Aug 16, 2026