
गड़वार पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया, अपहृता सकुशल बरामद
बलिया,
गड़वार थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मामले में अपहृता/पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को नाबालिग की गुमशुदगी के संबंध में उसके पिता ने थाना गड़वार में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 251/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने 26 सितंबर को अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
29 सितंबर को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरया गांव चमरटोलिया तिराहे के पास भट्ठे के नजदीक सुबह 10:25 बजे मामले से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 251/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल अजय कुमार यादव एवं कांस्टेबल सोनू यादव।