अवैध शराब कारोबार पर द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई, 63 बल्क लीटर शराब जब्त
इंदौर। थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश उर्फ कालू पिता मनोज कदम, उम्र 29 वर्ष, निवासी ई-52 दिग्विजय मल्टी के कब्जे से 63 बल्क लीटर सफेद प्लेन मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
#IndorePolice #DwarakapuriPolice #IllegalLiquor #PoliceAction #CrimeNews
Indore, Indore | Aug 16, 2026